द फॉलोअप डेस्क
रांची में FIH विमेंस ओलंपिक क्वालिफायर खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल का दिन है। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का मुकाबला जर्मनी के साथ होगा। मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज की जीत भारतीय टीम के लिए पेरिस ओलिंपिक का रास्ता खोल देगी। भारत अगर जर्मनी को हरा देता है तो सीधे फाइनल में प्रवेश करेगा।

हमने मैच में वापसी कर खुद को साबित किया
वहीं टीम के कोच यानैक शोपमैन ने कहा कि जर्मनी के पास बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं। वहीं हमारे पास एक गुणवत्तापूर्ण टीम है जिसे दिखाई है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में हार के बाद हमने वापसी किया और साबित भी किया है हम ओलंपिक में जगह बनाने से एक गेम दूर हैं। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि हमारा आक्रामक खेल काफी अच्छा है। जर्मनी अच्छी टीम है, इसलिए हमें अपने प्रदर्शन को टॉप पर रखना होगा।
यह है भारतीय टीम
गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर: निक्की प्रधान (उप-कप्तान), उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका
मिडफील्डर: निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, ब्यूटी डुंगडुंग
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, बलजीत कौर

स्टेडियम में एंट्री फ्री
स्टेडियम में एंट्री फ्री है इसलिए भी दर्शकों के बड़ी संख्या में लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए आने की उम्मीद है। मैच देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगने वाला है, इसलिए स्टेडियम में सीटें पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर मिलेगी। जो दर्शक स्टे़डियम में एंट्री नहीं कर पाएंगे उनके लिए मोरहाबादी मैदान में लगी स्क्रिन में मैच दिखाने का इंतजाम किया गया है। एंट्री फ्री है लेकिन दर्शकों को पूरी सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश करने दिया जाएगा। दर्शक पानी की बोतल स्टेडियम के भीतर नहीं ले जा सकते।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें